परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने क़रीब चार घंटे से अधिक सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. काफी दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे पंचायत के वार्ड दो, चार व पांच के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा. इस समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतर आए और आवागमन को बाधित कर दिया. जिससे सड़क किनारे गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या दो, चार व पांच मे ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते काफी दिनों से बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है. तथा हमेशा फाल्ट की शिकायत रहती है. जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है. इस बारे में विभागीय अधिकारी शिकायत के बावजूद भी ध्यान नहीं देते हैं. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया व सड़क से जाम को हटवाया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…