परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के नयागांव पंचायत सरकार भवन में रविवार को सरपंच संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने की। बैठक में पटना स्थित बाबू सभागार में 11 नवंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय सरपंच संघ के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे व सभी सरपंच संघ को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में पटना चल कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सरपंच चंद्रभूषण उपाध्याय, रवींद्र माली, डा. शंकर भगवान प्रसाद, विश्वकर्मा साह, अवधेश मांझी, सरपंच प्रतिनिधि शेखर सिंह, योगेंद्र सिंह, लोहा सिंह, रमेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…