सिसवन: श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने बैठक दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चार जुलाई से आरंभ हो रहे श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने महेंद्रनाथ मंदिर प्रांगण में स्थानीय बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीओ ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में मेला प्रारंभ होने के पूर्व मंदिर के पास वाली सड़क से पूरी तरह अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बिजली विभाग को भी दो दिनों के अंदर मेहंदार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरूस्त कर अगली बैठक में कार्य प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस दौरान मेहंदार में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, स्नानागार, आराम करने के लिए टेंट व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश स्थानीय पदाधिकारियों को दिया तथा मुख्य सड़क से आने जाने वाले रास्तों में बैरिकेडिंग लगाने तथा मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग लगाने, लाइटिंग, जगह-जगह ड्राप गेट बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में निर्णय हुआ कि चारपहिया वाहनों से 100 रुपये, तीन पहिया वाहन से 30 रुपये, दोपहिया वाहन से 20 तथा बस से 200 रुपये मेला परिसर में आने पर वसूला जाएगा। साथ ही इस राशि को श्रद्धालुओं की व्यवस्था में खर्च किया जाएगा। बैठक में बीडीओ सूरज कुमार सिंह, बीपीआरओ विभा कुमारी, अंचल निरीक्षक अनुज कुमार, थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा. यासीन अंसारी, प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दुकानदार मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026