परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में दो फरवरी यानी गुरुवार को नमाज पढ़ने के लिए जा रहे युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में घायल के फर्द बयान पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल थानाक्षेत्र के ग्यासपुर निवासी इजहार खान ने अपने दिए फर्द बयान में कहा है कि वह प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था।
तभी तीन मुहानी पर स्थित टावर के समीप सरसों के खेत में पहले से घात लगाए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान सहित छह अन्य लोग एवं तीन चार अज्ञात लोगों ने मुझे गोली मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…