सिसवन: मारपीट कर अधेड़ से 48 हजार रुपए छीने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के मेहंदार और रामगढ़ गांव के बीच मवेशी की खरीदारी करने गए एक अधेड़ से अपराधियों ने मारपीट कर 48 हजार रुपए छीन लिए। मारपीट में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। छिनतई के शिकार अधेड़ रामगढ़ गांव के रामबाबू यादव हैं। पीड़ित ने बताया की बुधवार की सुबह छह बजे घर से भैंस खरीदने के लिए 48 हजार रुपये नगद लेकर बगौरा गया था।

कई जगहों पर घुमा मगर मनमाफिक उचित दाम पर भैंस नहीं मिली। वह मेहंदार के रास्ते अपने घर रामगढ़ लौट रहा था तभी मेहंदार और रामगढ़ के बीच सुखारी के पुल के पास दो बाइक पर सवार चार आपराधियों ने घेर लिया। मारपीट कर 48 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को आवेदन देकर गांव के जय प्रकाश यादव के पुत्र नितेश यादव, नीरज यादव व दो अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024