सिसवन: भ्रष्टाचार का शिकार हुआ वार्ड 17 में नल जल योजना

पानी टंकी फटने से मची अफरातफरी, नल जल आपूर्ति बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के आदर्श पंचायत रामगढ़ के वार्ड 17 में सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना के तहत लगा वाटर टैंक शनिवार को भ्रष्टाचार का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार सप्लाई के लिए लोहे के टावर पर रखे गए टंकी में पानी भरा जा रहा था। कमजोर लोहे का टावर पानी का वजन सह नहीं सका और भरभरा कर गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि टावर बनाने में घटिया लोहे का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह पंचायत के वार्ड संख्या 18 मे स्थित नल जल का वाटर टैंक पानी भरते ही गिरकर ध्वस्त हो गया था, जिसका जांच अभी चल ही रहा था कि तबतक यह घटना हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि कई पंचायतों में कई वार्ड ऐसे हैं, जहां आज भी टंकी की जगह सीधे नल से पानी घरों में पहुंचाए जा रहे हैं। जितनी देर मोटर स्टार्ट रहता है, उतनी ही देर वाटर सप्लाई होता है, फिर ठप हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पैसे बचाने के लिए संवेदक द्वारा घटिया सामान खरीद कर लगा दिया गया है, जिससे नल जल ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पूर्व में भी कई वार्डों में हो चुकी है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है और ना ही कोई सुनने वाला। बस जांच का हवाला देकर मामले को दबा दिया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026