परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाने की टीम ने एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी राकेश कुमार यादव की हत्या बदमाशों ने गोली मार कर दी थी।
इसमें गांव के आकाश कुमार यादव भी घायल हो गया था। इस मामले में मृतक के स्वजन द्वारा प्राथमिकी कराई गई थी। इसमें रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार निवासी सचिन यादव को आरोपित किया गया था। गुप्त सूचना मिली कि सचिन सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार छपरा गांव में है। तभी पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…