परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में मृतका की मां ने थाना को आवेदन देखकर घटना की जानकारी दी है. जबकि ससुराल वालों का कहना था कि पूजा करने मंदिर गयी विवाहिता अबतक नहीं लौटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी सुरेश शर्मा की पुत्री सुबी कुमारी की शादी दिसंबर 2020 में सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी ओमप्रकाश शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा से हुई थी.
थाना में दिये आवेदन में सुबी की मां कमला देवी ने कहा है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे. जिसकी सूचना बेटी फोन के माध्यम से देती थी. इधर बीते तीन दिन से बेटी से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है. फोन से संपर्क नहीं होने पर 30 मार्च को अपनी बेटी के ससुराल घुरघाट गयी थी. जहां ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार मिले. मामले में मृतका की मां ने पति संतोष शर्मा, ससुर ओमप्रकाश शर्मा, पप्पू शर्मा, कल्याणी देवी व काजल देवी सहित नौ लोगों पर दहेज के लिये हत्या कर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है. मामले में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…