सिसवन: सड़क बनी नहीं और लगा दिया कार्य पूर्ण होने का बोर्ड, ग्रामीणों में आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर-मुबारकपुर में सड़क निर्माण नहीं होने तथा ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने को बोर्ड लगा देने पर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। सोमवार को काफी संख्या ग्रामीण विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा चैनपुर-मुबारकपुर पंचायत के पंच मंदिर के पश्चिम में 0.380 किलोमीटर सड़क बननी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य हुआ ही नहीं और ठेकेदार द्वारा कार्य समाप्ति का बोर्ड शनिवार की देर रात चुपके से लगा दिया। इसकी ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगी।

बोर्ड पर प्राक्कलित राशि 26.64 लाख रुपये है। कार्य प्रारंभ करने की तिथि 06-09-2021 है तथा कार्य समाप्ति की तिथि 05-09-2022 है, लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि जब कार्य हुआ हीं नहीं तो कार्य समाप्ति का बोर्ड कैसे लगा, इसकी जांच होनी चाहिए। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा पहले स्थानीय मुखिया फिर बीडीओ से की गई है। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आक्रोश व्यक्त करने वालों में सुरेंद्र ठाकुर, गुलाब प्रसाद, इफ्तिखार अहमद, मो. इसरायल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026