सिसवन: युवती को शादी के नियत से अगवा कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर-टारी मुख्य मार्ग पर भीखपुर के समीप बुधवार की दोपहर शादी के नियत से बहला फुसलाकर एक युवक नाबालिक युवती को भगाकर ले जा रहा था तभी ग्रामीणों के सहयोग से युवती के परिजनों ने धर दबोचा व बीच सड़क पर ही जमकर पिटाई शुरू कर दी. यह देख सड़क पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए व मारपीट की घटना की जानकारी लेने में लोग जुट गए. इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक सारण जिले के जलालपुर सगड़ी गांव निवासी कन्हैया राजभर के पुत्र मंजे राजभर शादी के नियत से दरौली थाना अंतर्गत मुकडेड़ा गांव से एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जा रहा था.

इसी दौरान लड़की के परिजन भाग रहे युवक को पीछा करते हुए, यहां तक पहुंचे वह कुछ ग्रामीणों के सहयोग से युवक को धर दबोचा वह उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि युवक पहले से शादीशुदा था. इस घटना की सूचना पहली पत्नी को पता चल गया था. तब युवक के पत्नी भी पीछा करते हुए यहां तक पहुंच गई वह भीड़ के सहयोग से पति को भी जमकर पिटाई कर दी. इधर भीड़-भाड़ का फायदा उठाते हुए युवक भागने में सफल हो गया. यह घटना मदारी खेल सा बना हुआ था.वह काफी संख्या में तमाशा बिन बने लोगों ने घटना को मजाकिया लहजे में बोलबाला कर रहे थे. हालांकि परिजनों ने भाग रही युवती को भी जमकर पिटाई की. तब उसे समझा-बुझाकर घर लेकर चले गए. इधर परिजनों ने कहा कि युवक के विरुद्ध दरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026