सिसवन: विकास मित्रों को दी गई स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कि प्रचार प्रसार करने की ट्रेनिग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मौजूद पंचायत के विकास मित्रों को बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत क्रियान्वित आर्थिक हल युवाओं को बल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम मे आए मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एक सरकारी सहायता राशि है. इस राशि से गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में काफी मदद मिलेगी.

सरकार अपनी जिम्मेवारी पर अधिकतम चार लाख रुपये का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रही है. डिफॅाल्ट की स्थिति में राज्य सरकार इसकी जिम्मेवारी ले रही है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के के लिए पात्रता, आवश्यक कागजात एवं ऑनलाइन आवेदन के 60 दिनों के भीतर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा का प्रावधान है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार सिन्हा ने विकास मित्रों से छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने को कहा. इस दौरान विकास मित्र विजय राम अक्षय लाल राम, रामदयाल राम, मनोज कुमार राम हरेंद्र राम, सीमा देवी आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026