सिसवन: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन -रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गंगपुर सिसवन के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सारण के मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट निवासी संजय मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार मिश्रा और शशि तिवारी के पुत्र सचिन कुमार तिवारी के रूप मे हुई हैं।

जानकारी के अनुसार अंकित कुमार मिश्र एवं सचिन कुमार तिवारी एक ही बाइक पर सवार होकर रघुनाथपुर की ओर शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे, तभी सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गंगपुर सिसवन के समीप एक बालू से लदा ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा घायलों के स्वजनों को दे दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026