सिसवन: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं अल्ट्रासाउंड एवं नर्सिंग होम

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन बिना कागजात व विभागीय नियमों की अनदेखी कर प्रखंड में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र व निजी नर्सिंग होम पर विभागीय कार्रवाई के बाद भी अवैध तरीके से इसके संचालन पर लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। प्रखंड में 15-20 अल्ट्रासाउंड एवं नर्सिंग होम संचालित हैं, लेकिन इनमें से दो अल्ट्रासाउंड केंद्र को छोड़कर सभी अल्ट्रासाउंड व निजी नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन एवं चिकित्सा नियमों के विरुद्ध चल रहे है। ऐसे नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड केंद्र में रोगियों को ले जाने के लिए बिचौलिये सक्रिय देखे जाते हैं। बिचौलिए रोगियों को झांसा देकर ऐसे नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले आते हैं और वहां जाने के बाद रोगियों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जाता है।बता दें कि 29 मई को जिलाधिकारी के आदेश पर चैनपुर में अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई थी। इसमें तीन अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील किया गया था तथा कुछ अवैध संचालक अपना केंद्र छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बावजूद सील किए गए केंद्र अन्य जगह गुपचुप तरीके से चलाए जा रहे हैं। ये केंद्र स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक कर या अधिकारियों की मिलीभगत से वर्षों से संचालन किया जा रहा है।

कहते हैं पदाधिकारी :

प्रखंड में संचालित नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड केंद्रों की लगातार जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

डा. ए एस खान, चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल सिसवन

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024