परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के निरखापुर गांव के समीप सिसवन ताजपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम ताजपुर से सिसवन के तरफ तेज गति में जा रही एक अज्ञात पिकअप ने दो वृद्ध महीलाओं को रौंदते हुए निकल गया. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरी महिला बुरी तरह घायल हो गई. तब आस-पास के लोगों ने घायल महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहा घायल की इलाज चल रही है. इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. तब थानाध्यक्ष कुमार वैभव दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जूट गए.
उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक नीरखापुर गांव निवासी स्व०-वीरेंद्र सिंह की पत्नी राधिका कुंवर एवं पड़ोसी शिव कुमार सिंह की पत्नी लीला देवी दोनों हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी, इसी दरमियान एक अज्ञात पिकअप ने रौंद डाला, जिससे मौके पर ही वीरेंद्र सिंह की पत्नी राधिका कुवर की ऑन द स्पॉट मौत हो गई.वह तकरीबन 60 साल की बताई जा रही है. इधर सड़क दुर्घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मचा हुआ था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…