परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सात केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य शुक्रवार को संपन्न हुआ। वैक्सीनेशन के दौरान बंगरे के बारी व भीखपुर में जमकर हंगामा हुआ। जिसके कारण वैक्सीनेशन का कार्य बाधित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार भीखपुर में वैक्सीनेशन के दौरान लोग काफी हंगामा करने लगे। वहां दो गुटों के बीच लाठी चलने की नौबत आ गई। भीखपुर में वैक्सीनेशन व कोरोना जांच होनी थी।
वहां वैक्सीनेशन कर्मी व जांच करने वाले कर्मियों को भी लोगों ने धमकी दी। जिससे जांच करने वाले कर्मी वापस लौट गये। मगर केंद्र पर टीकाकरण का कार्य हुआ। वही बंगरे के बारी में भी वैक्सीनेशन को लेकर हंगामा हुआ। प्रखंड के भीखपुर, इजरा चांदपुर, मधवापुर, बंगरे के बारी, सुवहीं, पंचायत भवन सिसवन व लोहिया भवन पर वैक्सीनेशन का कार्य होना था। जिसमें 28 सौ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…