सिसवन: ग्रामीण वितरण गैस एजेंसी से 90 हजार रुपए व लैपटाप लूट कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के बनशक्ती माई मंदिर के समीप शनिवार की शाम मां बनस्थली ग्रामीण वितरण गैस एजेंसी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने करीब 90 हजार रुपये तथा लैपटाप टूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र ठाकुर द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया तथा पिटाई करने के बाद चैनपुर ओपी पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर निवासी संदीप सिंह, शशिकांत कुमार तथा रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी निवासी नीरज राम के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि एजेंसी के प्रबंधक रामगढ़ निवासी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि अपने एजेंसी के कार्यालय में करीब 4.30 बजे हिसाब-किताब कर रहा था तभी हेलमेट लगाए एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे तथा कार्यालय में प्रवेश कर हथियार का भय दिखा करीब 90 हजार रुपये तथा लैपटाप लूटकर भागने लगे। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा बदमाशों का पीछा कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया तथा धुनाई करने के बाद चैनपुर ओपी को सौंप दिया। इस संबंध में ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि दिलीप सिंह स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बदमाशों को पकड़ा गया है। बदमाशों के पास लूट के नकद राशि, हथियार व एक चाकू बरामद किया गया है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026