सिसवन: जल निकासी की समस्या को ले ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित अतिरिक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला परिषद के मार्केट परिसर में जलजमाव व निकासी को ले शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.बताया जा रहा है कि जलजमाव की निकासी नहीं होने व पीसीसी सड़क पानी में डूब जाने से लोगों का आवागमन बाधित है. चैनपुर टारी मुख्य मार्ग से तिवारी टोला होते हुए सिसवन सीवान स्टेट हाईवे तक जाने वाली मुख्य है. तीन साल पूर्व पानी का निकासी दक्षिण से होते हुए दहा नदी में गार जाता था., लेकिन नए जिला परिषद की दुकान निर्माण हो जाने से  पानी का निकास बंद हो गया है. इधर नीलकंठेश्वर नाथ तालाब का पानी भी इसी परिसर में प्रवेश करता है. जिससे परिसर तलाब में तब्दिल हो गया है.

जब तालाब का पानी उफनाती है तो सारी पानी दुकानों को पार करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमा हो जाती है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक साल बाजार के व्यवसाई चंदा इकट्ठा कर दो-दो पंपसेट लगाकर परिसर से पानी को निकालते है. व्यवसायियों ने जल निकासी कराने को लेकर तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है. स्थानीय मुखिया पूनम देवी पति रमेश तिवारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सड़क के साइड से काली स्थान होते हुए दहा नदी तक नाला निर्माण करा कर ही पानी का निकास एकमात्र संभव है. जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने जिला प्रशासन जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की. कहा कि जलजमाव से महामारी फैलने की अशंका है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में अरविंद कुमार तिवारी, डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी, बैजनाथ राम, केशव सोनी, छोटू श्रीवास्तव, सुनील साहनी, ऋषभ राय, छोटू तिवारी, गोलू अंसारी, रवीश अली, सौरव कुमार, सत्यदेव महतो, मुकेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी एवं जलिंदर तिवारी आदि शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026