सिसवन: घुरघाट के महिला की यूपी में सड़क दुर्घटना में मौत, अन्य चार घायल

  • एक हीं कार में बैठकर अपने गांव घुरघाट से नोएडा जा रहे थे
  • लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज में हुआ हादसा
  • तेज रफ्तार के टैंकर ने पीछे से मार दी टक्कर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट के एक महिला की यूपी में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई. वहीं साथ मौजुद अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. मृतक थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी श्यामबिहारी पांडे के पुत्र राजुल पांडे ऊर्फ टिंकू की 32 वर्षीय पत्नी रुचि पांडे है. जबकि घायलों में बसंती देवी, राजुल पांडे, लक्की पांडे, श्याम बिहारी पांडे शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया कि घुरघाट निवासी श्याम बिहारी पांडे अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहते हैं.

छह दिन पहले पैतृक गांव सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट आए थे. यहां से वापस नोएडा जाते समय बुधवार की सुबह सात बजे उनकी गाड़ी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के समीप पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार घायल हो गए. यूपीडा कर्मियों ने घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कलेज में भर्ती कराया. इलाज के दौरान रुचि की मौत हो गई. जबकि लकी व बसंती व अन्य को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया. इधर घटना के बाद अन्य परिजनों में कोहराम मचा है. पीड़ित के अन्य परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026