सिसवन: शराबी की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव से एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार करने के मामले में सिसवन पुलिस के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने सिसवन थाना पहुंच कर हंगामा व प्रदर्शन किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार को बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने भीखपुर गांव निवासी शत्रुघ्न महतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। गिरफ्तारी के विरोध में शत्रुघ्न की पत्नी साल देवी एवं दर्जन भर से अधिक महिलाओं के साथ मंगलवार को सिसवन थाना पहुंची और थाना से 50 मीटर दूर सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि पुलिस निर्दोषों लोगों को पकड़ जेल भेज रही है।

साल देवी ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुलिस की टीम छापेमारी करने हमारे घर आई थी। छापेमारी के दौरान हमारे घर से कुछ बरामद नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि बगल के एक घर से पुलिस ने दो बोतल शराब बरामद की, लेकिन उस आरोपी को छोड़ दिया और हमारे पति शत्रुघ्न महतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हंगामा कर रही महिलाओं का इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि गांव में खुलेआम शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस उस शराब तस्करों को नहीं पकड़ती है, जबकि निर्दोष लोगों को पकड़ कर जेल भेज रही है। इधर सिसवन पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति शराब के नशे में था, मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026