सिसवन: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

  • दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक घायल
  • घर आ रहे पिता को लाने जा रहा था युवक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के नवादा व छितौली गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक एमएचनगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी फुलेना राम का पुत्र अर्जुन राम था। वह घर से रसूलपुर अपने पिता को लाने के लिए जा रहा था। मिली जानकारी अनुसार इसके पिता फुलेना सीआरपीएफ में हैं। वह घर आने वाले थे। युवक नवादा व छितौली गांव के बीच पेट्रोल पंप पास पहुंचा था तभी सिसवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से युवक अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय चौकीदार के पुत्र ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जबकि दुसरी बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गये। घायल युवक सिसवन थाना क्षेत्र के हुसेना बंगरा गांव के नागेंद्र यादव व एक अन्य है। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर ओपी पुलिस युवक को लेकर सिसवन रेफरल अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दी है। डॉ. यासीन अंसारी ने बताया कि युवक की मौत तेज चोट व पैर कटने की वजह से शरीर का खून निकल जाने के कारण हुई है।

चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था अर्जुन

युवक तीन तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई अभी अविवाहित है। छोटे भाई की मौत लॉकडाउन लगने के पहले बुखार लगने से हो गई। दो साल के अंदर दो जवान लड़के की मौत के कारण परिवार सदमे में है। युवक ग्रेजुएशन का दूसरे ईयर का छात्र था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026