परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के मो. शरीफ के पुत्र सदीम की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई. बताया जाता हैं कि सदीम बीते सात जून को अपने ही गांव के आसिफ राजा के साथ मोटरसाइकिल से बघौना जा रहे थे. तभी एक बगीचा के सामने एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिसमें उक्त दोनो लोग घायल हो गये. जिन्हें सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया.
जहां डॉक्टरों ने सदिम कि स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां पर इलाज के दौरान सदीम की मौत हो गई. इधर मृतक सदीम के परिजनों ने सिसवन पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…