परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के एसएच-89 पर चांदपुर गांव के पास 21 नवंबर को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल हुए तीन युवकों में से एक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृत युवक चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी राजन पटेल का 30 वर्षीय पुत्र चंदन पटेल था। 21 नवंबर को चांदपुर के पास चांदपुर के एक बाइक सवार दो युवकों के साथ चन्दन की बाइक की टक्कर हो गई थी। जिसमें चन्दन के साथ चांदपुर निवासी प्रभुनाथ शर्मा का पुत्र राजू शर्मा व अमन प्रसाद भी घायल हुए थे।
सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद तीनों को सीवान रेफर किया गया था। चंदन को सीवान से परिजन गोरखपुर ले गए। गोरखपुर से पटना के आईजीएमएस में इलाज चल रहा था कि रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रमिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं जदयू के पूर्व राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…