सीतामढ़ी: वर वधू शादी के समय सात फेरे लेते हुए यह कहते हैं कि एक दूसरे का साथ सात जन्मो तक निभाना है, लेकिन सीतामढ़ी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी के बाद अपने प्रेमी से घंटों बात करती थी घरवालों के विरोध करने के बावजूद भी वह मानने को तैयार नहीं थी। ज्यादा पाबंदी लगाने के बाद वह अपने प्रेमी से बात कर पति के घर से तीन लाख तक का सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। इसको लेकर घर वाले काफी परेशान हैं। पति अब थक हार कर पत्नी के प्रेमी पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है।
बता दें कि बिहार सीतामढ़ी बाजपट्टी थाना क्षेत्र में एक एक महिला अपने पति व ससुरालियों को धोखा देकर फरार हो गई है। बताया जाता है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। अपने साथ तीन लाख रुपये के जेवर भी ले उड़ी है। इस बाबत उसके पति ने ही थाने में रपट लिखवाई है। जिसमें उसने कथित प्रेमी मोनू कुमार झा को आरोपित किया है। प्राथमिकी के अनुसार, मोनू का उसकी पत्नी के साथ नजदीकियां थी। बीते 29 अप्रैल को मोनू उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। उसकी पत्नी जाते-जाते घर से करीब तीन लाख रुपये के गहने और अन्य काफी सामान भी समेट ले गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…