बसंतपुर: लॉकडाउन का पालन नही करना दुकानदार को पड़ा महंगा, दुकान हुई सील

परवेज अख्तर/सीवन: मुख्यालय के स्टेट हाइवे 73 के किनारे स्थित यात्री शेड की बगल की एक कपड़े की दुकान को लॉकडाउन के जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करना बुधवार की शाम महंगा पड़ा. बुधवार की शाम मिली दुकान खुलने की शिकायत की सत्यापन के लिए जैसे ही सीओ सुनील कुमार दलबल के साथ उक्त दुकान गीता प्रेस एवं हैंडलूम की दुकान पर गए तो दुकान का शटर बिना ताला लगे गिरा देख शटर खोला तो दुकानदार अंदर ही पाए गए.

उसके बाद सीओ ने दुकान को अगले आदेश तक सील कर दिया. सीओ सुनील कुमार ने बताया की सील की गई दुकान की लगातार खुलने की शिकायत के बाद कारवाई की गई है. उन्होंने लॉकडाउन का पालन नही करने वालों पर प्रशासन सख्ती से पेश आएगा. इधर दुकान सील होने की खबर से बसंतपुर बाजार के दुकानदारों में डर समाया हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026