सिवान: फौकानिया व मौलवी की परीक्षा में चौथे दिन 57 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परवेज अख्तर/सिवान: मदरसा बोर्ड की ओर से आयोजित फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा शहर के चार केंद्रों पर गुरुवार को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। फौकानिया की प्रथम पाली में गणित व दूसरी पाली में विज्ञान तथा मौलवी की प्रथम पाली में समाज अध्ययन व दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दोनों पाली की परीक्षा में कुल 2370 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें 2313 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएवी हाईस्कूल की प्राचार्या आशा कुमारी ने बताया कि मौलवी की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 846 महिला परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, इसमें 833 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहीं।

जबकि 13 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दाउद मेमोरियल गर्ल्स हाईस्कूल के प्राचार्य मो. शारीक अख्तर ने बताया कि कुल 206 परीक्षार्थियों में 203 उपस्थित तथा तीन अनुपस्थित रहें। जेडए इस्लामिया कालेज के प्राचार्य डा. मो. इकबाल जावेद ने बताया कि फौकानिया की परीक्षा में कुल 1011 महिला परीक्षार्थियों में दोनों पालियों में 986 परीक्षार्थी उपस्थित रहीं। जबकि 25 छात्रा अनुपस्थित रहीं। वहीं जेडए इस्लामिया हाईस्कूल के प्राचार्य मो. शाहिद ने बताया कि कुल 307 में से 291 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जबकि 16 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026