सिवान: बाइक सर्विसिंग कराने गए युवक संग मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा स्थित एक बाइक एजेंसी में बाइक की सर्विसिंग कराने गए युवक के साथ एजेंसी कर्मियों द्वारा मारपीट कर पाकेट से रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी शंकर चौधरी के पुत्र आर्यन कुमार ने स्थानीय थान में प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि सात सितंबर को मैं बाइक सर्विसिंग के लिए एजेंसी में गया था। सर्विसिंग के बाद बाइक पर एक स्टिकर लगानी थी।

एजेंसी के कर्मी मुश्ताक से इसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। तभी शं मौजूद मिस्त्री व अन्य लोग गली गलौज करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने मेरी पिटाई कर दी। हल्ला- हंगामा के बाद वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया। वहीं मारपीट के क्रम में मेरे पाकेट से पंद्रह सौ रुपये निकाल लिए गए। मेरी बाइक एजेंसी के वर्कशाप में ही खड़ी है। पीड़ित ने बताया कि घटना के चार दिन बाद भी मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष द्वारा जांच नहीं की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026