सिवान: अंक देने में गड़बड़ी करने वाले परीक्षक पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में अंक देने में गड़बड़ी करने वाले परीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा औपबंधिक नियुक्ति के माध्यम से सभी परीक्षकों को दी है। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन के लिए 12 बिंदुओं को बताया गया है। सभी परीक्षकों को इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर मूल्यांकन करना है। बोर्ड की मानें तो पांच अंक के प्रश्न के उत्तर में अगर छात्र पांच स्टेप की जगह तीन स्टेप में ही उत्तर दिया हो, तो परीक्षक को उन तीन स्टेप में पूरे अंक देने हैं। परीक्षक किसी भी तरह से अंक में कटौती नहीं करेंगे।

नियुक्ति पत्र में ही दिया जाएगा निर्देश :

ज्ञात हो कि बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा और सैद्धांतिक परीक्षा के लिए अलग-अलग नियुक्त पत्र जारी किया जाएगा। दोनों ही नियुक्ति पत्र में परीक्षकों को मूल्यांकन संबंधित दिशा निर्देश बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका में अंक डालने का जगह बनाया गया है। परीक्षकों द्वारा निर्धारित जगह पर ही अंक लिखा जाएगा। बोर्ड की मानें तो कई बार परीक्षक अंक देना भूल जाते हैं। ऐसे में छात्रों को नुकसान होता है। इसका ख्याल हर परीक्षक को रखना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बोर्ड द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026