सिवान: बलात्कार के आरोपियों की रिहाई पर ऐपवा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को ऐपवा ने गुजरात की बिलकिस बानो के बलात्कारियों के रिहा करने के मामले में शहर के ललित बस स्टैंड से एक प्रतिरोध मार्च निकाला. मामले में ऐपवा ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिला सचिव सोहिला गुप्ता ने कहां कि गुजरात में 2002 में हुई मुस्लिम विरोधी दंगों में सात मुस्लिमों की हत्या तथा गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आरोपियों को सरकार ने आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर 15 अगस्त रिहा कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि क्या इसी को अमृत काल कहते हैं. जश्न मनाने के लिए उन लोगों को आजाद करने का गुजरात सरकार का आधार क्या था.

क्या सजा माफी और आजादी में मुसलमानों की हत्या और बलात्कार ही पुरस्कार था. रिहाई के बाद मिठाई बांटा गया था और फूल माला से स्वागत किया गया. दूसरी तरफ राजस्थान में दलित छात्र ने मटका से पानी पी लिया था. जिससे शिक्षक द्वारा पिटाई कर दी गई. यहां तक कि उसकी मौत भी हो गई थी.वही मंजीत कौर ने कहा कि बिलकिस बानो के बलात्कारी व मुस्लिम समुदाय के जनसंहारियों को पुनः सजा बरकरार किया जाए. राजस्थान के दलित छात्रों की पिटाई से मौत के आरोपी को फांसी दिया जाए. नहीं तो हम लोग यह मार्च पुनः करेंगे. मौके पर स्वर्ण सिंह, कुंती यादव, मंजू देवी, माया कुशवाहा, उषा देवी, सुब्रतो देवी, शांति देवी, हीरा मती देवी और गीता देवी के अलावे विरोध मार्च में सैकड़ों महिलाएं शामिल थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026