सिवान: बिल भुगतान समेत सभी ऑनलाइन काम बाधित

शहरी कार्यालय में खुला अतिरिक्त काउंटर

परवेज अख्तर/सिवान: बिजली कम्पनी के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण सभी तरह के ऑनलाइन कार्य बाधित हैं। सबसे अधिक परेशानी ऑनलाइन बिल जमा करने वालों को हो रही है। लोगों को परेशानी को ध्यान में रखते हुए शहरी बिजली कार्यालय ने एक अतिरिक्त बिल जमा करने का काउंटर खोला है। शहर में 29 जुलाई ऑनलाइन भुगतान बंद है। इस कारण लोग बिजली बिल का भुगतान करने से वंचित हैं। कई लोग सर्वर ठीक होने के इंतजार में लगातार प्रयासरत हैं। सर्वर में आयी तकनीकी खराबी से बिल सुधार, नाम परिवर्तन, लोड में बढ़ोत्तरी, मोबाइल नम्बर बदलने समेत सभी तरह के ऑनलाइन कार्य बंद हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बिजली कम्पनी का सर्वर में खराबी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शहरी सब डिविजन में अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्देश दे दिया गया है। ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। लोग अपनी सुविधा के अनुसार काउंटर पर बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा की सर्वर ठीक कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सर्वर ठीक होने का आश्वासन हेड क्वार्टर से मिला है। सर्वर ठीक करने के लिए आईटी टीम रात-दिन काम कर रही है।

50 फीसदी लोग करते हैं ऑनलाइन भुगतान

शहरी बिजली कार्यालय में 50 फीसदी लोग अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन करते हैं। ऑन लाइन भुगतान पर लोगों को ढाई प्रतिशत का छूट भी मिलता है। वहीं समय की भी बचत होती है। सिर्फ शहरी कार्यालय में 33 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें गैर घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या अच्छी-खासी है। ज्यादातर गैर घरेलू उपभोक्ता ऑनलाइन ही पेमेंट करते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026