सिवान: बिना नोटिस के छापेमारी व एफआईआर से गुस्सा

  • कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे हार्डवेयर व्यवसाई
  • गलत तरीके से दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग
  • बोले, विभाग ने लाइसेंस निर्गत नहीं किया

परवेज अख्तर/सिवान: खनन विभाग द्वारा बिना नोटिस किए छापेमारी और एफआईआर दर्ज करने को लेकर हार्डवेयर व्यवसाईयों में गुस्सा है। इसके विरोध में जिले के रघुनाथपुर, हसनपुरा व हुसैनगंज समेत अन्य जगहों के दर्जनों हार्डवेयर व्यवसाई शुक्रवार को डीएम अमित कुमार पांडेय से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान व्यवसाईयों ने आरोप लगाया कि खनन विभाग मनमाने तरीके से जुर्माना लगाने के साथ ही एफआईआर दर्ज की जा रही है। विभाग ने लाइसेंस निर्गत नहीं किया है। डीएम से इस मामले पहल कर गलत तरीके से दर्ज एफआईआर व अर्थदंड को वापस लेने का आदेश देने की मांग की गई। व्यवसाईयों ने बताया कि हम सभी हार्डवेयर व्यवसाई निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्री के साथ ही बालू व गिट्टी खरीद कर खुदरा बेचते हैं। बताया कि पूर्व में विभाग ने बालू व गिट्टी बेचने के लिए किसी तरह की वैधता की जानकारी नहीं दी थी। साथ ही विभाग द्वारा किसी तरह का कोई प्रमाणपत्र भी निर्गत नहीं किया गया था। व्यवसाईयों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खनन विभाग समेत अन्य अधिकारी छापेमारी कर न सिर्फ बालू व गिट्टी को जब्त कर ले रहे हैं, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कर रहे हैं, जिस कारण से हार्डवेयर व्यवसाईयों की परेशानी बढ़ गई है। डीएम से मिलने वालों में चकरी के जयप्रकाश सिंह व दिलीप कुमार, रघुनाथपुर के प्रताप मनमोहन सिंह व वीरेन्द्र चौरसिया, हसनपुरा के मो. इरशाद व सुनील कुमार सूरापुर के मनोज पांडेय, कमलेश चौहान, सरेया के योगेंद्र यादव, गोपालपुर के नंदकिशोर गुप्ता व सहुली के सुनील यादव थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026