सिवान: हाथों में पिस्टल लेकर बार बालाओं के तमंचा डांस ने सिवान पुलिस की उड़ाई नींद

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार में लाख बंदिशों के बाद भी हथियार का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला सीवान का है जहां बार बालाओं का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो तमन्चे और पिस्टल के साथ डांस कर रही हैं. डांस का ये वीडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

वीडियो सरस्वती पूजा के दिन का बताया जा रहा है, हालांकि इस वीडियो की पुष्टि सिवान ऑनलाइन न्यूज़ नहीं करता है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डांस करने वाली तमन्चे पर डांस किया जा रहा है. अश्लील गाने के साथ बार बालाएं ठुमके लगा रही है और हाथ में पिस्टल है.

मालूम हो कि बिहार में कोरोना को देखते हुए गाइडलाइन जारी की गई है साथ ही सरकार द्वारा शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. बिहार में रविवार तक किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर अनुमति नहीं थी, बावजूद इसके नियम उल्लंघन का मामला सामने आया है.

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बिहार में सरस्वती की पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में कराने में पुलिस जुटी हुई है लेकिन स्टेज प्रोग्राम के दौरान पूजा पंडाल समिति द्वारा हथियार लहराते हुए डांस ने पुलिस प्रशासन की चौकसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024