परवेज अख्तर/सिवान: जिले में सबसे अधिक वैक्सीन का डोज लेने वाले 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ग के कुल 18 लाख 09 हजार 413 लाभार्थियों वैक्सीन का डोज लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर 45-60 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थी हैं। इनकी संख्या कुल 06 लाख 77 हजार 812 बतायी जा रही है। वहीं 60 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग वाले वैक्सीन का डोज लेने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनकी संख्या 04 लाख 92 हजार 039 है। गौरतलब है कि जिले में अबतक कुल 29 लाख 79 हजार 264 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 18 लाख 49 हजार 907 जबकि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या कुल 11 लाख 29 हजार 357 है।
गुरुवार को करीब 28 हजार लाभार्थियों को दिया गया वैक्सीन का डोज
वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को भी जिले में बनाए गए करीब 214 सत्र स्थलों पर शाम 05:30 बजे तक कुल 28 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। गौरतलब है कि 16 जनवरी से जिले में वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सत्र स्थलों पर लाभार्थियों की भीड़ देखी जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…