परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेपी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कार्यक्रम चला पिछले दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोक विरोध प्रदर्शन की घटना की निंदा की। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. संजय पांडेय ने किया। कहा कि पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री के काफिले के साथ जिस तरीके से बर्ताव किया गया वह बहुत ही निन्दनीय रहा। एक लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिस तरीके से खिलवाड़ पंजाब सरकार द्वारा किया गया खुदा न खस्ता अगर छोटी सी भी चूक हो गयी होती तो प्रधानमंत्री के साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
लेकिन धन्य है मां भारती के सैनिक रूपी लाल जिन्होंने अपनी जन की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री को सुरक्षित स्थान पर लाए। वहीं जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ को लेकर बहुत ही आक्रोश है। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, कुंदन सिंह, मुकेश कुमार बंटी, दीपू सिंह, बबलू साह, गणेश कसेरा, प्रभुनाथ यादव, आशिक पटेल, संजय श्रीवास्तव, कुंदन राय, हैप्पी यादव, सत्यम सिंह, त्रिलोकी सिंह पटेल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…