परवेज अख्तर/सिवान: जिले के धनौती ओपी क्षेत्र के चनौर तकिया गांव से पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई बहन की गिरफ्तारी शराब मामले में की गयी है। गिरफ्तारों में अनमोल कुमार व रिया कुमारी उर्फ गुड़िया का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक व एक युवती भागने लगे।
जिसके बाद दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। बाद में पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बताया। दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं। इधर घर की तलाशी के दौरान किचेन में छुपाकर रखा गया देशी शराब बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…