सिवान: वैश्विक महामारी कोराेना से बचाव के लिए अब बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन की जरुरत

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोराेना से बचाव के लिए अब बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण में 15 से 18 आयु वर्ग तक के बच्चों को कोविड 19 टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया एक जनवरी की पहली तारीख से शुरू हो जाएगी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार का यह फैसला कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा साथ ही स्कूल-कालेजों में जा रहे बच्चों की और उनके माता-पिता की चिंता भी कम करेगा।

बताया कि इसकी तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा जैसा निर्देश प्राप्त होगा, उसके अनुरुप अग्रतर कार्य किया जाएगा।बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीका लगाने का कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोमार्बोलिटी वाले 60 से ज्यादा उम्र के लोगों को टीकाकृत किया गया है। टीकाकरण का तीसरा चरण 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 23 लाख 46 हजार 715 लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से करीब 20 लाख लोगों को पहला व 12 लाख से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026