सिवान: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

परवेज अख्तर/सिवान: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला। जुलूस शहर के पकड़ी मोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जेपी चौक पर पहुंचा। कांग्रेसजनों की गगनभेदी नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। जिलाध्यक्ष ने कर्नाटक की जनता को और कांग्रेस की जीत के अभियान में लगे सभी नेताओं को हृदय से धन्यवाद दिया। कहा कि कर्नाटक की जीत भारतवर्ष की राजनीति में कांग्रेस पार्टी के विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कहा कि इस जीत के साथ ही सभी कांग्रेसी नेताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया है। अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर देश की सेवा करती है। आने वाले दिन में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का लाभ देखने को मिलेगा। मौके पर रमाकांत सिंह, शिवधारी दुबे, सुशील कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, गणेश राम, जावेद अली, ध्रुव लाल कुशवाहा, अजीत उपाध्याय, गोपाल प्रसाद, मनोज पांडे, शमीम खान, वदूद अहमद, मेराज भाई, मथुरा पंडित, जमील अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नेयाजुद्दीन अहमद, कमल किशोर ठाकुर, विकास तिवारी, शशि गुप्ता, नीरज यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026