परवेज अख्तर/सिवान: जिला क्रिकेट संघ की बैठक राजेंद्र स्टेडियम में संघ अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी सत्र 2022-23 के लिए क्रिकेट गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस सत्र के लिए निबंधन का कार्य सात से 15 नवंबर तक होगा। निबंधन के समय खिलाड़ियों तथा क्लबों को सभी प्रपत्र निर्धारित शुल्क के साथ जमा करने होंगे।
निबंधन फार्म संघ के कार्यालय आंदर ढाला रामनगर स्थित राजपूत भवन में सुबह दस बजे से दो बजे तक जमा किए जएंगे। बैठक में पूर्व सचिव शमशेर अहमद, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद, कोषाध्यक्ष फैयाज खान, नदीम असरार, शशिकांत, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…