सिवान: पैक्स से जमा रुपए नहीं मिलने पर ग्राहकों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: भिट्ठी पैक्स बैंक द्वारा उपभोक्ताओं की राशि का गड़बड़झाला सामने आने के बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। बताया गया है कि पैक्स बैंक ने अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर अपने एजेंटों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के 2 करोड़ से भी अधिक की राशि जमा करा ली। जब लोगों की जमा राशि परिपक्व हुई तो वे पैक्स बैंक पहुंचना शुरू कर दिए। बावजूद कर्मी टालमटोल करते रहे। बात जब फैलने लगी तो उपभोक्ताओं ने बैंक पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। कई बार हंगामे के बावजूद जब प्रशासन ने कोई करवाई शुरू नहीं की तो लोगों ने खुद से ही कुछ करने की सोची। लोगों का इसमें तर्क था कि अगर कुछ किया जाएगा, तब ही प्रशासन जगेगा।

कर्मियों को छितौली ले जाने की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थाने की पुलिस छितौली बाजार पहुंच गई। हालांकि, पुलिस को लोगों आक्रोश भी झेलना पड़ा। बाद में, पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीणों को समझाने का काम किया। ग्रामीणों का भी तर्क था कि वे कर्मियों को किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं लाये हैं, उनका मकसद सिर्फ यह है कि कर्मी यह आश्वासन दें कि उनका पैसा कब तक वापस मिलेगा। बाद में, तीन कर्मियों ने एक बांड बनाया, जिसमें उपभोक्ताओं के पैसे तीन माह में वापस करने की बात स्वीकार की गई। इसके बाद आक्रोशित उपभोक्ता शांत हुए व कर्मियों को मुक्त किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024