सिवान: हार्ट स्पेशलिस्ट बनकर गरीबों की सेवा करना चाहता है दिब्यांक

  • छपरा के प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश का पुत्र है
  • एमबीबीएस पढ़ाई करने के बाद एमडी करना चाहता है

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा नीट 2021 का परीक्षा परिणाम में जिले के कई छात्रों ने सफलता पायी है। जिले के सदर प्रखंड के अमलोरी के छात्र ने बेहतर अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है। अमलोरी के ब्रजेश सिंह के बेटे दिब्यांक शेखर ने 983 अंक हासिल किया है। उसके पिता ब्रजेश सिंह छपरा में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश हैं। उनकी मां रंजू देवी गृहणी हैं। स्व. चंदेश्वर सिंह का पौत्र दिब्यांक शेखर शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। दिब्यांक ने शहर के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता से मैट्रिक की पढ़ाई की है। वहीं उसने बीपीएच पचौरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर अच्छे नम्बर से परीक्षा पास की।

इंटर करने के बाद वह नीट की तैयारी में जुट गया। उसने पहले तो पटना का गोल ज्वाइंन किया। कोरोना काल में घर से ही उसने गोल का ऑनलाइन क्लास ज्वाइन कर लिया। इसके बाद उसने ऑनलाइन क्लास फिजिक्स वाला से सम्पर्क किया। इसके बाद प्रो. अलख पांडेय के मार्गदर्शन में भी ऑनलाइन क्लास किया। उसने दूसरे प्रयास में यह सफलता पायी है। दिब्यांक ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद वह एमडी करना चाहता है। कहा कि उसकी तमन्ना हार्ट स्पेशलिस्ट बनकर गरीबों की सेवा करना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026