परवेज अख्तर/सिवान: शहर में भारत कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कमेटी की बैठक रविवार को राज्य सचिव मंडल सदस्य सह जिला पर्यवेक्षक अहमद अली की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 22 सितंबर को पटना में होने वाले भारत बचाओ महारैली की तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई, साथ ही सुझाव भी लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए अहमद अली ने कहा कि आज पूरा देश मंहगाई की मार से कराह रहा है। पेट्रोल, डीजल के साथ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत इतनी बढ़ गई है कि आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। वहीं बेरोजगारी भी चरम पर है। पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
मार्कंडे दीक्षित व जिला सचिव फूल महम्मद अंसारी ने महारैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि 22 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भारत बचाओ महारैली में जिले से सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान शामिल होंगे। इन सभी लोगों को पटना लेकर जाने की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी गई। बताया कि गोरेयाकोठी से श्रीभगावन चौबे व गणेश राम के नेतृत्व में जत्था पटना के लिए निकलेगा। वहीं अर्जून यादव को पश्चिमी सिवान, इमाम हुसैन आजाद को आंदर, छोटपुर से परमा चौधरी तथा महारागंज की जिम्मेदारी योगेंद्र सिंह और राजेंद्र प्रसाद को दी गई। बैठक में अन्य लोगों के अलावा कमलावती देवी और पारसनाथ सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…