सिवान: किसी परिचय के माेहताज नहीं हैं होमियोपैथिशियन डा. यतींद्रनाथ : विस अध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के वरिष्ठ होमियोपैथिशियन डा. यतींद्रनाथ सिन्हा के चिकित्सा यात्रा के 50 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को शहर के टाउन हाल में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, एडीएम जावेद अहसन अंसारी, एचएमएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामजी सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सह वरीय अपर समाहर्ता आयुष अनंत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय डाक विभाग द्वार जारी किए गए टिकट का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि होमियोपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में एक लंबा सफर तय करने वाले वरिष्ठ होमियोपैथिशियन डा. यतींद्रनाथ सिन्हा किसी परिचय के माेहताज नहीं हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल हो या फिर अन्य सामान्य दिन, डा. यतींद्रनाथ सिन्हा ने अपनी चिकित्सा से कई जटिल बीमारियों का सरलता से इलाज किया है। होमियोपैथी चिकित्सा में कई नवीनतम आविष्कार कर ना सिर्फ जिला बल्कि प्रदेश समेत देश विदेश में भी होमियोपैथी चिकित्सा को एक अलग पहचान दिलाई है। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने डा. यतींद्रनाथ सिन्हा को चिकित्सा के क्षेत्र में 50 साल की यात्रा पूरी करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगे की बेहतर यात्रा की कामना की। स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान छपरा के कृष्णा मेनन व गुरू बक्शी विकास एवं आदित्या की टीम द्वारा गंगा एक संकल्प नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही ताविषी व आमिषी द्वारा ओडिसा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. एसएम सिंह, डा. एमके साहनी, डा. जितेंद्र कुमार यादव, डा. अमित कुमार साहनी, डा. बीके तिवारी, सुनील कुमार तंग सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026