परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति वटवृक्ष के समीप एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे लेने पहुंची पुलिस टीम से वह उलझ गया। शराबी और पुलिसकर्मियों के खींचातानी का माहौल घंटों तक चलता रहा। जिसका वीडियो अब सामने आया है। पूरा मामला सोमवार की देर शाम की बताई जा रहा।वहीं शराबी की पहचान राजेंद्र नगर मोहल्ले निवासी शिवनाथ सोनी का 28 वर्षीय पुत्र गोविंद सोनी के रूप में की गई है।
वायरल तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शराब के नशे में टल्ली एक शराबी सड़कों पर घंटों उत्पात मचाता रहा। इसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने नगर थाने की पुलिस को दी थी। जब नगर थाने की पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो शराबी पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गया और अनाप-शनाप बकते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की। जिसका वीडियो सामने आया है।तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि छह पुलिसकर्मियों पर एक शराबी भारी पड़ रहा है। हालांकि बाद में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर थाने लाया और शराब पीने और पुलिस के साथ झड़प करने के आरोप में जेल भेज दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…