परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर में एक शराबी ने कुल्हाड़ी से वार कर एक व्यक्ति की गर्दन काट दिया. जिसके बाद वह फरार हो गया. घायल की पहचान गोपलापुर गांव निवासी मेघु शाह का पुत्र बेचू साह के रूप में की गई. घटना के संबंध में घायल परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर संध्या बेचू साह खाना खाने के बाद अपने दरवाजे के समीप टहल रहे थे. तभी गांव का ही मुन्ना यादव शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली-गलौज करने लगा. बेचू साह ने उसे मना किया.
हो-हल्ला सुन बेचू साह के परिजन भी बाहर निकले और समझा-बुझाकर मुन्ना को घर जाने को कहा लेकिन वह नहीं माना. जिसके बाद लोगों ने जबरदस्ती उसे घर भेज दिया. इधर बेचू साह टहल ही रहे थे तभी मुन्ना यादव कुल्हाड़ी लेकर आया और बेचू साह पर वार कर दिया. इस घटना में बेचू की गर्दन कट गई. गर्दन कटने के बाद खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पडा. इधर घटना को अंजाम देने के बाद शराबी फरार हो गया. परिजनों ने घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…