सिवान: बेखौफ अपराधियों ने बेटी की स्कूल फीस जमा करने जा रहे युवक की चाकू गोदकर की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: बेखौफ अपराधियों ने बेटी के स्कूल की फीस जमा करने जा रहे एक युवक की स्टेशन के पास चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दुलारचंद यादव 45, के रुप में हुई है जो बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोईरिगांवा निवासी दुलारचंद यादव का पूत्र था। घटना नगर थाना इलाके के चिकटोली मोड़ के पास की है। इससे पहले रविवार की सुबह छपरा स्टेशन के पास एक दवा व्यवसाई रघुवर दयाल शर्मा की चाकू गोदकर लूटेरों ने मार डाला था। दुखन यादव की हत्या के पीछे भी लूटपाट की बात बताई जा रही है।

दुखन यादव की बेटी लखनऊ के एक स्कूल में पढती है। बेटी के स्कूल में बकाया फीस जमा करने के लिए दुलारचंद यादव सीवान स्टेशन के लिए घर से निकला था। ऑटो से वह स्टेशन जा रहा था। स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों ने ऑटो से उतारकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर तड़पते दुलारचंद को देखकर स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन वहीं दुलारचंद यादव की मौत हो गयी। मृतक के पास से एक बैग मिला है जिसमें कपड़े थे। बैग से मिले एक ट्रेन टिकट पर एक 15 साल की लड़की का भी नाम है लेकिन लड़की वहां नही मिली। पुलिस को मौके से चाकू का कवर मिला है। घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और पुलिस गश्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024