परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. इसी कड़ी में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मुर्गा व्यवसायी को गोली मार दिया है. मिली जानकारी के अनुसार असांव थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी मुर्गा दुकानदार सलमान हुसैन पर रंगदारी नहीं देने के कारण चार की संख्या में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीँ गोली लगने से सलमान हुसैन गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…