सिवान: न्याय दिलाने की मांग करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

  • शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करने वालों के खिलाफ एफआईआर
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही सड़क दुर्घटना की आशंका जाहिर

परवेज अख्तर/सिवान: राजनीतिक रूप से प्रेरित जिले की पुलिस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता की आवाज दबाना चाहती है। उक्त बातें पुरानी किला शुक्ला टोली में बुधवार को भाकपा माले के तत्वाधान में आयोजिक एक बैठक के दौरान जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कही। कहा कि पिछले दिनों शहर निवासी साहिल व शहबल को न्याय दिलाने की मांग करने वालों के खिलाफ एफआईआर करने से पुलिस की मानसिकता का पता चलता है। इतना ही नहीं न्याय करने वालों में से एक नेमत खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस तरह की व्यवस्था नहीं चलेगी। पंचायत चुनाव के दौरान हर रोज कोविड नियमों का उलंघन किया जा रहा है बावजूद इसके उन प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा है जबकि शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही जिले के एसपी अभिनव कुमार ने साहिल और शहबल की सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका जाहिर कर दी थी। जबकि बरामद बाइक पर कहीं भी एक खंरोच का निशान नहीं है। परिजनों ने भी थाने में हत्या का एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं एफआईआर में फंसे निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने को लेकर वरीय पदाधिकारियों से बात की जाएगी। इस बैठक में सनाउल्लाह खान, एजाज, सन्नी, शिब्बू, सोनू, विक्की, राजा, अमित, विकास यादव, राजू यादव व जीशू अंसारी उपस्थित थे।

एफआईआर वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

माले नेता जयशंकर पंडित ने कहा कि 12 सितम्बर को शहर के ही पकड़ी मोड़ पर रोड जाम और आगजनी किया गया था। पुलिस उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की और साहिल और सहबल के हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करने वाले नौजवानों पर आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यदि नौजवानों के खिलाफ किया गया फर्जी मुकदमा वापस नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026