सिवान: कुख्यात शराब तस्कर सहित चार गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जहां मुफस्सिल थाना पुलिस ने मकरीयार निवासी कुख्यात शराब तस्कर मिंटू यादव उर्फ मंटू यादव उर्फ ऋषि बसंत को गोपालगंज के होटल वैभव से गिरफ्तार कर लिया है.थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहा है शराब तस्कर मिंटू यादव को गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आज शराब की खेप सीवान आने वाली है. जिसके बाद एसआईटी प्रभारी उपेंद्र सिंह ,सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम और मुफस्सिल थाना पुलिस ने श्यामपुर के समीप रात्रि 1 बजे छापेमारी किया जहां लाइनर के रूप में काम कर रहे एक स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक भागने लगे जहां जवानों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया.

तीनों यूवको की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के पुनक गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र नागेंद्र सिंह, मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सुनील चौहान का पुत्र प्रिंस चौहान और अभय कुमार के रूप में की गई. तीनों युवकों की तलाशी ली गई तो नागेंद्र सिंह के कमर से एक देशी कट्टा और गोली बरामद की गई.जहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हम लोग यूपी से शराब की खेप ला रहे थे मिंटू की गिरफ्तारी पर शराब की खेप को फिर पुनः उत्तर प्रदेश लौटा दिया गया. जहां हम लोग भाग रहे थे तभी श्यामपुर के समीप हम लोग पकड़े गए. उसने यह भी बताया कि पकड़े गए गोली वह कट्टा मिंटू यादव का ही है जो दो दिन पहले हम लोग गोपालगंज से लाए थे. और शराब की खेप पार करने में इसका इस्तेमाल करते हैं. इधर पुलिस चारों को गिरफ्तार कर उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026