सिवान में बोले मुकेश साहनी बीजेपी की बात मानी होती तो आज मैं मंत्री होता

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार दौरे के दौरान वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के द्वारा शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित परिषदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान अपने संबोधन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार की खूब आलोचना की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बदौलत आज बिहार की सरकार हैं. आज उन्हीं लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.मैने बीजेपी की बात मान ली होती तो आज में मंत्री होता. उन्होंने बताया की मैं बिहार दौरा पर हूं और बिहार के हर एक जिले में जाकर निषाद समाज को एकजुट करने में लगा हूं.

सीवान में भी अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमलोग रोड पर संघर्ष करने वाले नेता हैं. एक बार पुनः विश्वास के साथ प्रदेश में निकले हैं. निषाद समाज अपने हक की लड़ाई लड़ कर पॉलिटिकल पार्टी बनाया और वर्तमान सरकार का हिस्सा बना. जिसके बदौलत बिहार में सरकार बनी है. सन ऑफ मल्लाह ने यह भी कहा कि हमारे पार्टी के सहयोग से बिहार में उनका सरकार बना और उन्हीं सरकार से हमें पार्टी से बाहर कर दिया गया. हमारे विधायकों को खरीद लिया गया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता और नेता से अपने हक के अधिकार के लिए संघर्ष करने की बात कही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026