परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में शादी की नीयत से दो नाबालिक छात्राओं का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव से जुड़ी है, जहां 26 मई को एक नाबालिक की ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पिता ने स्थानीय थाने में अपने गांव के कई लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि पुलिस से बताने पर आरोपित उसे जान से मार देने की धमकी भी दे रहे हैं।
वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर से जुड़ी है। जहां फार्म भरने गयी एक नाबालिक का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। इस मामले में नाबालिक के पिता ने ही स्थानीय थाने में गांव के ही कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि गांव के बाहर आरोपित स्कार्पियो गाड़ी लेकर खड़े थे। उसकी पुत्री जैसे ही वहां पहुंची सभी ने बहला – फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। घटना 11 जून की बतायी गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…