परवेज अख्तर/सिवान: अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शनिवार को पचरुखी के मखनुपुर, जसौली एवं सादिकपुर गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया। साथ ही लोगों को आग लगने पर क्या करें, और क्या नहीं करें की माक ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी।
इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नुक्कड़ नाट्य के दौरान बताया गया कि जब आसपास में कहीं अगलगी की घटना हो तो उससे निपटने के लिए बालू व मिट्टी को एक बाल्टी में अवश्य भरकर रखें ताकि आग की लपटों पर पानी की जगह मिट्टी व बालू डालकर काबू पाने में आसानी हो। जानकारी के अनुसार मखनपुर के वार्ड संख्या आठ, जसौली के वार्ड संख्या पांच एवं सादिकपुर के वार्ड संख्या में तीन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी मुखिया जी, सिपाही विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…